भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को मिल रहा जनता का भरपूर आशीर्वाद - state-news.in
ad inner footer

भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को मिल रहा जनता का भरपूर आशीर्वाद



राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल पाण्डुका अंतर्गत भाजपा के राजिम विधानसभा के प्रत्याशी रोहित साहू ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क किया। सुबह से अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम जतमाई के निकट ग्राम तालेसर तदुपरांत ग्राम गायडबरी, पिपरछेड़ी, मड़ेली, जरगांव, रवेली, तिलाईदादर, गिधनी, पंडरीपानी एवं खट्टी में जनसंपर्क कर आशीर्वाद माँगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने आमजनों से मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह कर अपने लिए भी जीत का आशीर्वाद माँगा और कहा की क्षेत्र का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि है जिसके लिए हम निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर चंदूलाल साहू पूर्व सांसद, संदीप पांडे मंडल अध्यक्ष पांडुका, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,प्रकाश सिन्हा, किशन कंडरा महामंत्री पाण्डुका मंडल,रामधार साहू, मिथलेश साहू, मोती निषाद, विजय कंडरा, टिकेश साहू, उदय राम साहू सरपंच,मीरा ठाकुर जनपद सदस्य, आंनदराम सिन्हा, तेजराम निर्मलकर, ईश्वर निर्मलकर, लाल यादव, लोकनाथ साहू आदि उनके साथ जनसंपर्क में शामिल हुए।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads