जतमई दर्शन कर लौट रहे 40 लोगो से भरी ट्रैक्टर घटारानी घाटी में पलटने से एक मौत 3 लोग घायल - state-news.in
ad inner footer

जतमई दर्शन कर लौट रहे 40 लोगो से भरी ट्रैक्टर घटारानी घाटी में पलटने से एक मौत 3 लोग घायल



 गरियाबंद 45 सवारी से भरा ट्रेक्टर घटारानी की घाटी से उतर रहा था,लोड संभाल नही सकी मुंडी,पलटने से सवार 1 युवती की मौत हो गई।

        बीती रात करीबन 11 बजे यह हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के घाटी में उस वक्त घटी जब,घटारानी में झरने व देवी का दर्शन कर ग्रामीण वापस लौट रहे थे।छुट्टी के दिन होने के कारण पटेवा के 45 ग्रामीण केशव साहू के ट्रेक्टर में पिकनिक मनाने दोपहर को पहुंचे थे।दिन भर घूमने के बाद सभी रात का भोजन कर वापस गांव के लिए निकले थे।थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने मीडिया को बताया की ट्रॉली में करीबन 40 लोग बैठे थे,मुंडी में चालक के अलावा अन्य 5 लोग सवार थे।ढलान में उतरते वक्त मुंडी अनियंत्रित होकर पलट गई।दबने के कारण 17 वर्ष की भगवतीन की मौके पर मौत हो गई।जबकि अन्य सवार विजय मनहरे,तामेश्वर बघेल ,संदीप बघेल घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल  में भर्ती कराया गया।

मामले में अभी पुलिस कार्यवाही कर रही है।वाहन मालिक केशव साहू वाहन चला रहा था।पुलिस उसके खिलाफ गैर इरादन हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामल पंजीब्ध कर रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads