किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राम विलास साहू का नवापारा आगमन पर किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नुरुल रिज़वी के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत
Saturday, June 17, 2023
Edit
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष राम विलास साहू,, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा किसान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश मुखर्जी,,का गरियाबंद नगर आगमन पर नवापारा नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नुरुल रिज़वी के नेतृत्व मे मैडम चौक नवापारा मे गमछा व फूलहार पहना कर नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नुरुल रिज़वी ने कहा कि छात्तीसगढ के किसान पुत्र भूपेश बघेल मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसानों के लिये अनेक योजना चला रही है जिसका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों किसानो को मिल रहा है आज प्रदेश के किसानो के चेहरे खिले हुए है प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ फ़सल तो खरीदा ही जाता है वही सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर रवि फ़सल का धान भी खरीदा जा रहा है आज छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध व खुशहाल है इसका पूरा श्रेय कांग्रेस सरकार व किसान पुत्र भूपेश बघेल को जाता है,स्वागत के पश्चात किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम विलास साहू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिये गरियाबंद रवाना हुए इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुनील जैन, आशीष अवस्थी, पोखराज यादव, अहमद रिज़वी, रिजवान खोखर,अय्यूब सोलंकी,संजय यादव, बाउ यादव, राजेश कंसारी, असरफ चौहान, मुस्तफ़ा रजा, अहमद भाई, फैजान सोलंकी, नफिश रिज़वी, असलम खान, झाडूराम सिन्हा, मुजफ्फर अली, प्रथम ठाकुर, तिजौंवा राम सिन्हा दीपक देवांगन, संतोष साहू,सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे!
Previous article
Next article