विहान की दीदियों ने इस होली में हर्बल गुलाल का किया निर्माण जिले के कलेक्टर को भेंट किया हर्बल गुलाल - state-news.in
ad inner footer

विहान की दीदियों ने इस होली में हर्बल गुलाल का किया निर्माण जिले के कलेक्टर को भेंट किया हर्बल गुलाल

 

आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। जी हां हम बात कर रहे है गरियाबंद ब्लॉक की विहान से जुड़ी महिलाओं की जो होली में उपयोग करने के लिए हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। समूह के इस पहल से, ग्रामीणों के पहूच से दूर हर्बल गुलाल अब उनके ही बजट में आसानी से उपलब्ध हो रहा है। 

गरियाबंद ब्लाक के मदनपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत महिलाओं ने इस बार कुछ नया रचनात्मक काम कर दिखाया है। समूह की महिलाएं पालक लालभाजी, पलाशफूल ,धनिया ,हल्दी ,टमाटर काट कर पीस कर इससे ही हर्बल गुलाल बिना केमिकल के निर्माण किया जा रहा है, मदनपुर के वसुंधरा महिला समूह की सदस्यों के साथ बिहान के अन्य और समूह की महिलाओं ने इस बार होली में 3.30 क्विंटल हर्बल गुलाल बनाया जिससे 43,100 का आय दीदियों द्वारा अर्जित किया गया है।

एक ओर जहां लोगों की जीवन शैली में रासायनिक चीजों का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है, तो वहीं दूसरी और समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर अपनी आजीविका चला रही हैं, जो हमें किसी ना किसी रूप से प्रकृति से जोड़ता है।बाजार में बहुत से ऐसे केमिकल युक्त रंग-गुलाल बिक रहे हैं। इन रंगों से त्वचा से संबंधित बीमारियां या इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। लेकिन मदनपुर ग्रामीण आजीवीका मिशन परियोजना की महिलाएं हर्बल गुलाल तैयार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

आज समूह की दीदियों ने जिले के कलेक्टर श्री प्रभात मलिक जी से भेंट कर इस होली उन्हे भी हर्बल गुलाल भेंट कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी इस दौरान जिले के कलेक्टर ने महिला समूह से जुड़ी दीदियों की तारीफ कर आने वाले समय में हर्बल गुलाल को और भी अधिक मात्रा में बनाकर हर्बल रंगों के साथ होली पर्व  मानने की बात कही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads