परिक्षेत्र साहू संघ कोपरा में हर वर्ग को मिला सेवा का मौका, युवा से लेकर बुर्जुग तक शामिल
कोपरा। साहू समाज परिक्षेत्र कोपरा की कंबो टीम की घोषणा की गई है। टीम में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर समाज सेवा का मौका दिया गया। एक ओर जहां युवा सामाजिक दायित्वों में उत्साह दिखाएंगे, वहीं बुजुर्गों के अनुभव का लाभ परिक्षेत्र साहू समाज को मिलेगा।
बता दें कि पिछले दिनों परिक्षेत्र साहू संघ कोपरा के पदाधिकारियों का निर्वाचन रामजानकी मंदिर प्रागंण में हुआ था। मतदान प्रक्रिया से हुए चुनाव में कमलेश साहू कोपरा पुन: अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पूरण साहू लोहरसी ,महिला उपाध्यक्ष हीरामणि साहू जेन्जरा को चुने गए। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से परिक्षेत्र साहू संघ कोपरा के कार्यकारिणी की घोषणा की है।
परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री साहू ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार नए चेहरों को समाज सेवा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। वहीं बुर्जुर्गों के अनुभव का लाभ भी समाज को मिलेगा। इनके अलावा सामाजिक भागीदारी में महिलाओं को आगे लाने के उद्देश्य से उनकी संख्या में वृद्धि की गई है। साथ ही सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापारी, किसान एवं न्याय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
कार्यकारिणीय में भारत साहू सुरसाबांधा मनोनीत उपाध्यक्ष ,सचिव प्रताप साहू सुरसाबांधा,कोषाध्यक्ष चंदन साहू भेंडरी,संरक्षक यशवंत कुमार साहू कोपरा, पुनित साहू तर्रा,चंद्रशेखर साहू टेका,द्वारिका साहू कपसीडीह सह-सचिव लाला साहू कसेरुडीह,अंकेक्षक दुर्वासा साहू कुरुसकेरा,संयुक्त सचिव विदेश साहू जेन्जरा, सोहन साहू लोहरसी ,रिकेश साहू कोपरा,संगठन मंत्री डॉ.माणिक साहू तर्रा,विजय साहू कोपरा, वीरेंद्र साहू टेका, सह संगठन मंत्री पुरेंद्र साहू कोपरा तुलसी राम सुरसाबांधा, प्रचार मंत्री जीवन साहू सहसपुर, खेलू साहू भेंडरी, रामआशीष साहू कोपरा, हेमूराम साहू जेन्जरा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष थनेश्वर साहू धुरसा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष होरी लाल टेका,कनिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश साहू सहसपुर,सचिव अश्वनी साहू तर्रा, सह सचिव टीकम साहू कोपरा, चमन साहू कुरुसकेरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू कपसीडीह, उपाध्यक्ष श्रीमती कुंजन साहू जेन्जरा ,शशिकला साहू कोपरा ,सदस्य श्रीमती वत्सला साहू रवेली, श्रीमती ईश्वरी साहू भेंडरी ,श्रीमती ललिता साहू मुड़तराई, श्रीमती रामेश्वरी साहू धुरसा,नंदनी साहू टेका, चेमिन साहू सुरसाबांधा,उषा साहू तर्रा, किसान प्रकोष्ठ संयोजक टोमन साहू टेका, सह संयोजक लोमश साहू लोहरसी, सदस्य जीवन साहू जेन्जरा,तेज राम साहू टेका, ओमप्रकाश साहू धुरसा,,पोषण साहू भेंडरी,डीहुर राम साहू कोपरा, जगमोहन साहू टेका, न्याय प्रकोष्ठ मदन साहू सुरसाबांधा, बिसाहू राम साहू धुरसा, थानु राम साहू कसेरुडीह,ठाकुर राम साहू कोपरा,,हरक साहू लोहरसी, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक रूपनारायण साहू कोपरा, सह संयोजक:-जालम साहू जेन्जरा, सदस्य:-भोजराम साहू भेंडरी ,लक्ष्मीकांत साहू भेंडरी,बद्रीनारायण साहू सहसपुर,शेखर साहू लोहरसी, कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक ऐला राम साहू कोपरा,सह संयोजक डीहुराम साहू भेण्ड्री, सदस्य महेन्द्र साहू सुरसाबांधा,शालिक राम साहू कसेरुडीह,कोमराम साहू सहसपुर, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ .केएल साहू धुरसा,सह संयोजक,डॉ.टूमन साहू तर्रा
सदस्य मोती साहू भेंडरी,डॉ. दिलीप साहू जेन्जरा,डॉ.चंद्रिका साहू लोहरसी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक खिलेश्वर साहू कोपरा,सह
सह संयोजक:-निरंजन साहू रवेली, सदस्य आकाश साहू कोपरा,आनंद साहू भेंडरी,श्रीमती रमासाहू कोपरा,भगवती साहू कसेरुडीह,मोहन साहू धुरसा, मीडिया प्रभारी किरण साहू कोपरा