जिले के नए कलेक्टर ने लिया चार्ज:कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने किया पदभार ग्रहण..अधिकारियो ने किया स्वागत...।
Tuesday, January 17, 2023
Edit
धमतरी- राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के आईएएस ऋतुराज रघुवंशी को धमतरी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जिसके बाद कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने पदभार ग्रहण किया।आज सुबह कलेक्ट्रेट में सीईओ,प्रभारी कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने कार्यभार सौंपकर उनका स्वागत किया।
ऋतुराज रघुवंशी की धमतरी पदस्थापना के पूर्व नारायणपुर जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से जिले की
प्रशासनिक गतिविधियों जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी प्रियंका महोबिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Previous article
Next article