जर्जर पड़े यात्री बस...बड़े हादसे को दे रहे हैं आमंत्रण...जिम्मेदार अनजान.....स्थानीय लोग बस को हटाने कई बार कर चुके हैं शिकायत....।
धमतरी-एकलव्य खेल परिसर के समीप सालो से जर्जर पड़ी यात्री बस बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे है। इसके बावजूद पुलिस और निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं। खास बात यह हैं कि जिम्मेदार अधिकारी इससे अनजान बने हुए है।
इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता हैं। पास में ही डॉक्टर शोभाराम देवांगन विद्यालय भी हैं,जहाँ सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं...जो इस मार्ग से गुजरते हैं।
पिछले दिनों एक i20 कार जर्जर बड़ी यात्री बस में जा घुसे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गया वही एक युवक घायल हो गया।
स्थानीय लोगों के द्वारा जर्जर पड़ी यात्री बस को हटाने के लिए लगातार शिकायत किया गया हैं...लेकिन सालो से पड़े जर्जर यात्री बस को नही हटाया गया। अब देखने वाली बात हैं...कि खबर के बाद विभाग के अधिकारी कार्यवाही करता है..या फिर हादसों को आने का इंतजार करता है।।