33kv सबस्टेशन के उद्घाटन के दौरान, भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि को स्थान नहीं मिलने पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए विधायक अमितेश शुक्ला को काला झंडा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक को काला झंडा दिखाने वाले चार भाजपाइयों को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से ही गिरफ्तार कर थाने ले गए और पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 107, 16 के अंतर्गत मामला कायम किया है, वहीं भाजपाइयों का आरोप है, कि पाण्डुका थानेदार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की कर दुर्व्यवहार किया गया साथ ही भाजपा नेताओं से थानेदार द्वारा बदसलूकी भी की गई।
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार हुए मनीष साहू ग्राम पंडरीतराई डायमंड साहू ग्राम श्यामनगर पोखराज साहू ग्राम रवेली देवानंद निषाद श्यामनगर को छुड़ाने पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू जनपद सदस्य दीपक साहू, मनीष हरित, किरनेश सोनी, गोपी ध्रुव, शेखर साहू, हलधर पटेल, किसन कंडरा, चंदन साहू, टीकम साहू, रिकेश साहू, बिरेन्द्र साहू, गौतम शर्मा, प्रिंस शर्मा, शिवांगी चतुर्वेदी, निलेश्वरी साहू, सुकालू तारक, छन्नू साहू, सहित राजिम एवं पाण्डुका मंडल के कार्यकर्ता थाना पांडुका पहुंचे हुए थे थाना पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी पर जमकर नाराजगी जताई।
गौरतलब है कि फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम भेंडरी में शुक्रवार को अधोसंरचना योजना अंतर्गत भेंडरी में नवनिर्मित 33kv विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राजिम विधायक अमितेश शुक्ल व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू जनपद सदस्य दीपक साहू सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत किया था। कार्यक्रम में बीजेपी के निर्वाचित जनप्रतिनिधि को स्थान नहीं देने पर बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोशित होकर कार्यक्रम के दौरान विधायक अमितेश शुक्ला को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
वहीं इस पूरे मामले में थानेदार द्वारा दुर्व्यवहार पूर्ण कार्यवाही को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, भाजपा नेताओं का कहना है, कि विपक्ष में रहकर गलत हो रहे चीजों का विरोध करने का उनका अधिकार है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग अपने पावर का दुरुपयोग कर पुलिसिया कार्यवाही से कार्यकर्ताओं को भयभीत करने का काम कर रहे है।