देवभोग- सीएम के दिये सौगात के लिए सभा का आयोजन कर आभार जताया 36 गांव के ग्रामीणों ने,विनोद तिवारी बोले गढ़ बताने वाली भाजपा सुविधाओ को कभी ध्यान नही दिया,जल्द आत्मानन्द स्कूल भी खुलेगा।
देवभोग भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भुपेश ने यंहा कई सौगात दिए थे।देवभोग को नगर पंचायत बनाने के अलावा स्कूलो का उन्नयन उच्चस्तरीय पूल पुलिया की मंजूरी के अलावा 36 गांव के सूविधा को देखते हुए उपतहसील बनाने का एलान कर दिया, वर्षो से लोगो के आस्था का केंद्र बने ऋषि झरना पर्यटन केंद्र के विकास के लिए भी लाखों की मंजूरी दी थी,इन्हीं सौगातों के लिए आभार प्रदर्शन करने झाखरपारा में आभार सभा का आयोजन किया गया था।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस आयोजन के मुख्यातिथि हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर विनोद तिवारी थे।स्थानीय लोगो ने सीएम तक मांगो को पहूचाने के लिए जीप अध्यक्ष स्मृति ठाकुर का भी आभार जताया।कार्य्रकम में आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी,जिला महामंत्री अरुण मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र नायक,ब्लॉक महामन्त्री अरुण सोनवानी,शहीद पिता जागेश्वर तांडिल्य ,सानंदो ध्रुवा, उमेश डोंगरे,अनामो बघेल,बिलभद्र यादव,कुंजल राम यादव,झिटकू राम,प्रेमलाल नागेश,बिरबाहू चंद्राकर,लिलांबर मांझी,भंवर सिन्हा,तुलाराम यादव,दीवाधार चूरपालटिकेंद्र बीसी
सिद्धार्थ निधि,मानसिंह दुर्गा
दामोदर नागेश,तिलक राम नेगी,राजू नेगी,रितेश तिवारी,इनेश सोनवानी,मोटासिंग बघेल,ओंकार पात्र,पंकज बीसी,सभी पंचायत के सरपंच पंच प्रमूख रूप से मौजूद थे।
गढ़ बताने वालों ने केवल शोषण किया- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा पर भरोसा जताया,पर उनके चुने विधायक सांसदों ने कभी इस क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान नही दिया, देवभोग से लेकर दिल्ली तक भाजपाई इस क्षेत्र को अपना केवल गढ़ बताया, दिखावा कर केवल जनता को छला गया।चाहती तो विकास कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में होती,लेकिन अभी हो रहे है।तिवारी ने कहा कि जनता केवल विकास पर भरोसा रखें,दिखावे व बहकावे करने वालों को आने वाले दिनो में सबक सिखाये।देवभोग में करोड़ों के विकास की सौगातें इस बात का प्रमाण है कि भुपेश सरकार भेदभाव नहीं करती,नगर पंचायत बनाने का झांसा विगत 10 सालों से भाजपा सरकार देते आ रही थी।किसानों की समस्या भी दिन ब दिन बढ़ते का रही थी,अब कांग्रेस के भुपेश सरकार के कार्यकाल में अंतर समझ आ गया होगा। दो साल के कोरोना संक्रम काल के बावजूद सरकार विकास के लिए सँघर्ष करती रही।
लो वोल्टेज से मुक्ति,सड़के भी बन रही- कांग्रेसी नेताओं ने भुपेश सरकार के बाद साल की उपलब्धि गिनाया।बताया कि क्षेत्र के प्रमुख बिजली समस्या अब जल्द ही दूर होगी।सड़के बन रही है।लघु वनोपज के दायरे बढ़ गए,न्याय योजना से किसानों को अतिरिक्त आय हो रहा है।गोबर बेच कर सम्पन्न हो रहे हैं।भुपेश सरकार के कार्यकाल मे हुए सर्वांगीण विकास से आम आदमी के आय में बढ़ोतरी हुई है।