भाजपा महिला मोर्चा कुरूद ने पूर्ण शराबबंदी और विभिन्न मांगों को लेकर की नारेबाजी... एसडीएम को सौंपा ज्ञापन..... राज्य की कांग्रेस सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप.....। - state-news.in
ad inner footer

भाजपा महिला मोर्चा कुरूद ने पूर्ण शराबबंदी और विभिन्न मांगों को लेकर की नारेबाजी... एसडीएम को सौंपा ज्ञापन..... राज्य की कांग्रेस सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप.....।

 


धमतरी- भाजपा महिला मोर्चा कुरुद ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी एवं विभिन्न मांगो को लेकर कुरुद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने पहुंची महिलाओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की प्रभारी ज्योति चंद्राकर ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में राज्य में पूर्ण शराबबंदी सहित महिलाओं के हित में बड़े बड़े का वादे किये थे। और वर्तमान में प्रदेश में लगातार बढ़ते दुष्कर्म,शराबखोरी,हत्या, लूट,अपहरण का मामला इस सरकार में बढ़ रही है।

मंडल अध्यक्ष जागृति साहू ने कहा घोषणा पत्र में दावा किया गया था। कि कांग्रेस की सरकार आते ही राज्य में शराब दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन आज करीब 3 वर्ष से अधिक हो रहे है, पर राज्य के कांग्रेस सरकार द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है। इस दौरान सरिता ओझा मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, ममता साहू मीडिया प्रभारी, तुमेश्वरी ध्रुव कार्यालय प्रभारी, जिज्ञासा सिन्हा, विद्या शर्मा, पद्मा गौतम, लक्ष्मी रेड्डी, शैल ठाकुर, संगीता सेन, भारती बैंस, कविता चंद्राकर, गीता साहू, जया भाई, रेखा साहू, सेवती ढीमर, मान बाई ढीमर, गौरी कटरिया, रुक्मणी साहू, पम्मी चंद्राकर आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads