महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पंचायत सचिव ओमप्रकाश सिन्हा को फिंगेश्वर ने किया गिरफ्तार। - state-news.in
ad inner footer

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पंचायत सचिव ओमप्रकाश सिन्हा को फिंगेश्वर ने किया गिरफ्तार।

बड़ी खबर गरियाबंद के फिंगेश्वर से बता दें जहाँ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्यवाही की है। महिला का आरोप है कि आरोपी पंचायत सचिव पीड़ित महिला के घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ किया और विरोध करने पर महिला से मारपीट करने लगा पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी पंचायत सचिव ओमप्रकाश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी पंचायत सचिव फिंगेश्वर ब्लॉक के सेंदर गाँव मे पदस्थ था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads