दिवाली में मिला तोहफा गोबर से खाद बनाने वाली दीदियो को मिला 4,80,696 रुपये की लाभांश राशि...176 स्वच्छता दीदियों की खिली मुस्कान....। - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

दिवाली में मिला तोहफा गोबर से खाद बनाने वाली दीदियो को मिला 4,80,696 रुपये की लाभांश राशि...176 स्वच्छता दीदियों की खिली मुस्कान....।

 


धमतरी- नगर निगम में गोबर से खाद बनाने वाली स्व. सहायता समूह की 176 दीदियों को लाभांश राशि 4 लाख 80 हजार 696 रुपए का चेक महापौर विजय देवांगन,आयुक्त विनय कुमार द्वारा दिया गया।

दिवाली पर्व पर इन महिलाओं के लिए महापौर व आयुक्त ने 19 अक्टूबर को निगम कार्यालय मे गौठानों में खाद उत्पादक हेतु कार्यरथ  स्व-सहायता समूहों 176 दीदियों को लाभांश राशि का चेक वितरण किया।

महापौर विजय देवांगन ने बताया  कि स्वच्छता दीदियो ने अपनी लगन और मेहनत से स्वावलंबन की एक नई मिसाल कायम की है,दीदियों की मेहनत का ही यह परिणाम है कि उन्हें गोबर से निर्मित खाद के विक्रय के एवज में मिलने वाले लाभांश के राशि दी जा रही है।.छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल महिला समूहों के आत्मबल को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने में मददगार साबित होगी।

आयुक्त विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 234292 किलोग्राम वर्मी खाद तथा 322259 किलोग्राम सुपर कंपोस्ट निर्मित किया गया है। जिसमे 184397 किलो वर्मी खाद तथा 56965 किलोग्राम सुपर खाद विक्रय किया जा चुका है। जिसका शुद्ध लाभांश की राशि प्रति किलोग्राम 3.60 रुपए निर्धारित दर से प्राप्त होता है। जिसका 85% राशि प्रति किलोग्राम 3.06 पैसे के दर से महिला दीदियों को भुगतान किया जाना होता है। जिसके अंतर्गत पूर्व में महिला दीदियों को लगभग 128000 मार्च 2022 में भुगतान किया जा चुका है। तथा शेष राशि 480696 रुपए की राशि का धनादेश के माध्यम से दिया गया।

बता दें कि धमतरी निगम क्षेत्र में 4 गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत 2 रुपए किलोग्राम में गोबर की खरीदी 20 जुलाई 2020 से प्रारंभ की गई थी। जिसके क्रय गोबर से स्वच्छता दीदियों द्वारा सुबह कचरा कलेक्शन का कार्य निपटा के गठानों में वर्मी कम्पोस्ट,सुपर कम्पोस्ट का निर्माण करने के साथ-साथ दीया,गमला, अगरबत्ती,गो-काष्ट आदि का निर्माण कर रही हैं,समूहों द्वारा उत्पादित खाद का विक्रय किसानों एवं शासन के विभिन्न विभागों को किया जा रहा है।

इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,राजेश पांडे,केंद्र कुमार पेंदरिया,पार्षद दीपक सोनकर,सोमेश मेश्राम,पूर्णिमा गजानंद रजक,कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार,मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer