वरिष्ठ पत्रकार दीप शर्मा निर्वाचित हुए धमतरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष....विशाल ठाकुर निर्विरोध चुने गए महासचिव गहमागहमी के बीच शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न.....। - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

वरिष्ठ पत्रकार दीप शर्मा निर्वाचित हुए धमतरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष....विशाल ठाकुर निर्विरोध चुने गए महासचिव गहमागहमी के बीच शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न.....।

 

धमतरी- प्रेस क्लब धमतरी का चुनाव गहमागहमी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैँ। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार दीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने प्रतिद्वंदी एमए फहीम को 22 वोट से हराया। महासचिव पहले ही विशाल ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष के लिए एमए फहीम और दीप शर्मा मैदान में थे।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह 10:00 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जिस पर सभी की निगाहें थी। आखिरकार दीप शर्मा ने बाजी मार ली। उन्होंने एमए फहीम को 22 वोट से हराया। दीप शर्मा को 35 वोट तथा एमए फहीम को 13 वोट मिले। प्रेस क्लब में कुल 49 वोट है। जिसमें 48 वोट पड़े। मतदान 2 बजे तक रहा।

चुनाव अधिकारी के रूप में रंजीत भट्टाचार्य थे। उनके सहयोगी महा संरक्षक दीपक लखोटिया और सुधीर गुप्ता के साथ पवन गिरी गोस्वामी और प्रेस क्लब के निवृतमान अध्यक्ष मेघराज ठाकुर थे। वोटिंग शुरू होने के बाद धीरे-धीरे मतदाता पहुंच रहे थे। इसी बीच दोनों अध्यक्षों को ने अपने अपने समर्थकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। मतदान तक गहमागहमी का माहौल रहा। लंबे समय बाद हो रहे चुनाव को लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।सभी यह कहते नजर आए की विजय जिसकी भी हो,सब एक परिवार के रूप में रहेंगे।

जीतने के बाद नए अध्यक्ष दीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब की हित में कार्य करने की बात कही साथ ही जल्द ही जमीन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा जरूरतमंदों को भी फंड उपलब्ध कराया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer