नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पाण्डुका पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गिरफ्तार। नाबालिक बालिका को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर लगातार करता रहा दुष्कर्म। - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पाण्डुका पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गिरफ्तार। नाबालिक बालिका को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर लगातार करता रहा दुष्कर्म।



 नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पाण्डुका पुलिस द्वारा  चंद घंटो में किया गिरफ्तार। नाबालिक बालिका को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर लगातार करता रहा दुष्कर्म। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 नाबालिक पीड़िता अपने परिजन के साथ आज थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी रजनीश साहू पिता डीहूराम साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम भेण्डरी थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद के द्वारा नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करूंगा कहकर घर एवं अन्य स्थानो में ले जाकर लगाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है, आवेदन पर से अपराध धारा सदर का होने से थाना पाण्डुका में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 112/2022 धारा 363,366,376(2)(ढ़) भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बलात्कार के मामले की गंभीरता को देखते हुये जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान श्री जे.आर. ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन, गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना पाण्डुका से टीम गठित कर आरोपी जो भागने के फिराक में थे जिसे घेराबंदी कर चंद घंटो के अंदर पकड़कर कर प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाण्डुका उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर, सउनि श्रवण विश्वकर्मा, प्रआर0 हेमंत यादव, आर0 सतीश गिरी, गंगाधर सिन्हा, देवराम मनहर महिला आरक्षक दुलेश्वरी धु्रव का कार्य सराहनीय रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer