पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाना भखारा का आकस्मिक निरीक्षण.....लंबित प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही के लिये दिए सख्त निर्देश.....। - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाना भखारा का आकस्मिक निरीक्षण.....लंबित प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही के लिये दिए सख्त निर्देश.....।

 

धमतरी- पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा थाना भखारा पहुंचकर  थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

थाना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध,लंबित मर्ग ,लंबित शिकायत,लंबित चालान,लंबित संमस वारंट का निरीक्षण किये,संमंस वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर पेंडेंसी पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल तामिली कराने के सख्त निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार सभी थानाओं में स्वयं जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये है। थाना भखारा परिसर का निरीक्षण कर वहां रखी सामग्रियों को देखा गया एवं साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान थाना में आने वाले फरियादी एवं शिकायत कर्ताओं से शालीनता पूर्ण व्यवहार किये जाने एवं उनकी समस्याओं कायथोचित निराकरण के निर्देश दिये ।

उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा क्राइम मीटिंग में भी सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि स्वयं थाना आकर पेंडिंग अपराध, शिकायत एवं अन्य पेंडिंग रजिस्टरों का निरीक्षण करूँगा। 

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निरीक्षक शंकर लाल नवरतन एवं थाना भखारा के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer