10 लाख का गांजा लेकर जा रहे थे उत्तर प्रदेश....एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को सायबर सेल व अर्जुनी पुलिस ने किया गिरफ्तार......। - state-news.in
ad inner footer

10 लाख का गांजा लेकर जा रहे थे उत्तर प्रदेश....एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को सायबर सेल व अर्जुनी पुलिस ने किया गिरफ्तार......।

 


धमतरी-  महंगी कार में गांजा तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे एक गांजा तस्कर को सायबर सेल व अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी अर्जुनी एवं सायबर पुलिस टीम द्वारा सेहराडबरी नाका में नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी। तभी मुखबीर से मोबाइल के जरिए सूचना मिली थी। एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में अवैध रूप से गांजा परिवहन की जा रही है। कि सूचना पर बस्तर रोड से रायपुर के तरफ से आते एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार वाहन क्रमांक CG.04 DO 1900 को सेहरा डबरी नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। जिसमें एक व्यक्ति चालक सीट में बैठा था।जिससे नाम पूछने पर अपना-नाम 

01. शैलेंद्र प्रतापसिंह पिता स्वर्गीय महेंद्र प्रताप सिंह,उम्र 33 वर्ष साकीन-ऑडिहार थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया दोनों गवाहों के समक्ष होंडा सिटी कार में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डिक्की में खोल कर देखने पर अवैध रूप से बिक्री हेतु मनोत्तेजक मादक पदार्थ 43 पैकेट मिला। जिसको ब्राउन कलर के टेप से अच्छी तरह से टैपिंग किया गया था। सभी पैकेट को पृथक कर देखा गया। पैकेट में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। एवं कार के डैक्सबोर्ड डिक्की में नगद 239.820/- रूपये मिला जिसको जप्त किया गया।

जप्ती सामान -कुल 51 किलो  कीमती करीबन 1020,000/-

एक होंडा सिटी कार इस्तेमाली कीमती करीबन 500000/- लाख रूपया नगद रकम-239820/- रूपये,टोटल जुमला   कीमती करीबन 17,59,820/- रूपया 

को जप्त किया गया। पुछताछ पर आरोपी ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लादकर उत्तर प्रदेश जा रहे था। आरोपी के विरूद्ध धारा 20 ( ख ) (ग)नारकोटिक एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी. सारिका वैद्य के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.गगन बाजपेई,उप निरी. सुखेंद नायक, सउनि.राजेंद्र सोरी,आर.शशिकांत नायक,प्रभारी सायबर सेल उप निरी.नरेश कुमार बंजारे सउनि.अनिल यादव प्रआर.देवेंद्र राजपूत आर.आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल, विकास द्विवेदी,वीरेंद्र सोनकर, झमेल राजपूत,कमल जोशी धीरज डडसेना का विशेष योगदान रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads