राज्यपाल अनुसूईया उइके आज विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत.......।
Tuesday, August 9, 2022
Edit
धमतरी- प्रदेश की राज्यपाल अनुसूईया उइके आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी नगरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
वे सुबह राजभवन रायपुर से 10 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर में शासकीय विश्रामगृह सिहावा (नगरी) पहुंचेंगी। तदुपरांत राज्यपाल सुश्री उइके दोपहर दो बजे से 3.30 बजे के बीच कृषि उपज मंडी नगरी में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के उपरांत वे 3.30 बजे नगरी से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगीं।
Previous article
Next article