जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान.....नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के केस में था बंद.....जेल प्रशासन के अधिकारियों में मचा हड़कंप.....। - state-news.in
ad inner footer

जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान.....नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के केस में था बंद.....जेल प्रशासन के अधिकारियों में मचा हड़कंप.....।

 


धमतरी- जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जेल में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के  अधिकारियों में हड़कंप मच गई।

जानकारी के अनुसार जिला जेल में फांसी लगाने वाला बंदी लालबगीचा वार्ड निवासी अरबाज खान उर्फ़ अल्लू उम्र 18 वर्ष ने आज सुबह जेल के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि अरबाज खान हथियार लहराने का मामला दर्ज हुआ था। वही नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जुर्म दर्ज किया गया था। छेड़छाड़ के मामले में मृतक आरोपित को न्यायालय ने एक साल सश्रम सजा सुनाई थी। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads