सीएम हाउस पहुँच जिले के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई। कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा देने औऱ आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने मुख्यमंत्री से किया मांग
गरियाबंद:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर गरियाबंद जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित सीएम आवास में सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया व उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू के नेतृत्व में जनपद पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर पुष्पा साहू जिलामहामंत्री प्रशासनिक ठाकुर ओंकार सिंह वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व जेल समदर्शक ठाकुरराम साहू वरिष्ठ पत्रकार गोरेलाल सिन्हा साहू गौठान समिति अध्यक्ष नन्दकुमार ओमप्रकाश बंछोर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हरिशंकर श्रीवास्तव अरेन्द्र पहाड़िया पत्रकार जगन्नाथ साहू अनिल चंद्राकर जितेंद सिंह ठाकुर लोकनाथ साहू तोमन लाल साहू ज़ाकिर खान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
को जन्मदिन पर बधाई दी। इस मौके पर गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा देने मुख्यमंत्री भूपेश को मांग पत्र सौपा। इन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि ग्राम पंचायत कोपरा में 13000 हजार के आसपास की आबादी है। बहुत से ऐसे दिक्कतें है जिसकी पूर्ति ग्राम पंचायत स्तर में संभव नहीं हो रहा है। जिसके चलते कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा बहुत जरूरी हो गया है। इसके साथ ही कोपरा में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने मुख्यमंत्री से मांग किया।