संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने पत्रकार गोरेलाल सिन्हा - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने पत्रकार गोरेलाल सिन्हा

 


छत्तीसगढ़ शासन ने किया आदेश जारी

गरियाबंद:-शनिवार काे जारी सूची में रायपुर संभाग के लिए बने संभागीय अधिमान्यता समिति में गरियाबंद जिले से पत्रकार गोरेलाल सिन्हा काे सदस्य बनाया गया है। 



राज्य सरकार ने हरिभूमि गरियाबंद के ब्यूरोचीफ गोरेलाल सिन्हा को पत्रकारों को अधिमान्य करने वाली संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में सदस्य नामांकित किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति और राज्य संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन करने के साथ ही राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया है।

इस बारे में शासन की ओर से 22 जुलाई 2022 को आदेश जारी किया गया है। समिति के सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता दिए जाने का निर्णय पारित होता है। वर्ष में होने वाली बैठकों के आधार पर पत्रकारों को अधिमान्यता दी जाती है। बैठक का समन्वय सरकार का जनसंपर्क विभाग करता है। श्री सिन्हा को अधिमान्यता समिति का सदस्य मनोनीत किये जाने पर गरियाबंद जिले के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer