युवा शिक्षक के आकस्मिक निधन पर विभाग की कोई सहानुभूति नहीं,कर्मचारी के निधन पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किये जाने वाले अग्रेशिया राशि का भुगतान अंतिम कार्यक्रम तक नहीं किया, बीईओ छुरा की घोर लापरवाही
विकासखंड शिक्षा कार्यालय छुरा का आलम यह है कि कोई भी काम समय पर नहीं हो पाता है। सब अपनी मर्जी के मालिक बनें बैठे हैं। साधारण कार्यों में लापरवाही तो समझ आती है लेकिन जब कोई युवा शिक्षक की आकस्मिक निधन हो जाये,और परिवार जनों पर दुखों का वज्रपात हो तब कार्यलय के द्वारा संबंधित परिवार के साथ किया गया लापरवाही समझ से परे है। ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कहा जाये। मामला विकासखंड छुरा का है, जहाँ सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ शिक्षक गोपाल राम सोनवानी का 09/08/2022 को आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने परिवार का मुखिया तथा भरण पोषण करने वाला अकेला व्यक्ति था। जिनके निधन के बाद अग्रेशिया राशि उनके परिजनों को शीघ्र अतिशीघ्र प्रदान करना था, जिससे उनका दशगात्र कार्यक्रम सम्पन्न किया जा सके। किन्तु आज पचनहावन अंतिम कार्यक्रम बीत जाने के बाद भी एग्रेशिया राशि का पता नहीं है।जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक परिजनों से मुलाकात कर सहानुभूति भी व्यक्त नहीं किया है।तो इस प्रकार शासन द्वारा प्रदाय सहानुभूति राशि देने का क्या मतलब।जो समय पर परिवार को सहायता राशि नही मिलना समझ से परे है।इस प्रकार शासन की योजनाओं पर पानी फेरने वाले दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही क्यो नही किया जाता।यह एक यक्ष प्रश्न है।जो विभाग पर लगा है।संघ के पदाधिकारियों ने जब शोक कार्यक्रम में मिलने पहुँचा तो मामला का पता चला।जबकि उनके परिजन एवं स्कूल के तरफ से जानकारी पहले ही दे दिया गया था।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश सह सचिव विनोद सिन्हा, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष साहू,सचिव घनश्याम यादव,कमलकिशोर ध्रुव,केशव सेन,विरेन्द्र साहू,मानिक साहू,अभिजीत तिवारी,योगेंद्र साहू,तौहीद आलम,पंकज साहू,असलम कुरैशी,छन्नू विश्वकर्मा,त्रिलोक साहू,चेतन ध्रुव,मोहम्मद अनवर,भानुप्रताप ध्रुव,गौतम साहू,पवनु ध्रुव,टेमन ध्रुव,मुन्ना पटेल,विरेन्द्र कौशिक,केशव साहू,अश्वनी साहू,खिलेश्वर साहू,दुगेन्द्र साहू,अशोक साहू सहित संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के इस रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।साथ ही शीघ्र ही अग्रेशिया राशि जारी करने की मांग की है।