चोरी का खुलासा- परिचित महिला ने सुने मकान में घुसकर सोने,चांदी व नगदी की चोरी...24 घंटे के अंदर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार....। - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

चोरी का खुलासा- परिचित महिला ने सुने मकान में घुसकर सोने,चांदी व नगदी की चोरी...24 घंटे के अंदर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार....।

 

धमतरी- सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दानीटोला निवासी थानसिंह साहू के सुने मकान में सोने,चांदी व नगदी चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि परिचित की महिला ही निकली।

प्रार्थी चैतन्य साहू पिता थानसिंह साहू उम्र 24 वर्ष निवासी दानी टोला धमतरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा इसके घर में रखे दो अलमारी के लॉकर से एक जोड़ी झुमका डेढ़ तोला, 2 जोड़ी पायल 35 तोला ,दो नग करधन 45 तोला ,सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट दो नग 16 नग मोती, 2000 नगद सिक्का ,3 नग चांदी के सिक्का जुमला कीमती ₹70000/-. किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 428 / 22 धारा 454 ,380 भादवि०का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चोरी की घटना की गंभीरता को लेते  हुए श्पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा तत्काल टीम गठित कर चोरी के माल बरामद करने निर्देशित किया गया।

जिस पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर एवं डीएसपी मुख्यालय सारिका वैद्य के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक शेरसिंह,सउनि सुनील कश्यप, आरक्षक क्रमांक 186 संजय पति, आरक्षक क्रमांक 712 रघुराज कर्श द्वारा लगातार प्रयास कर 24 घंटे के अंदर में उपरोक्त चोरी गए जेवर एक जोड़ी झुमका सोने का ,2 जोड़ी पायल चांदी का, दो नग करधन चांदी का, दो नग मंगलसूत्र लॉकेट ,16 नग मोती सोने का ,नगदी सिक्का 232 एवं चांदी का सिक्का दो नग  आरोपिया सुनीता ध्रुव पति कैलाश धुव उम्र 43 वर्ष निवासी दानी टोला धमतरी से बरामद किया गया।

आरोपिया को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय पेश किया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer