ढाबे में शराब पीने का सामान मुहैय्या कराते पाये जाने पर.... ढाबा संचालको के खिलाफ.... आबकारी एक्ट के तहत मगरलोड पुलिस ने की कार्यवाही.......। - state-news.in
ad inner footer

ढाबे में शराब पीने का सामान मुहैय्या कराते पाये जाने पर.... ढाबा संचालको के खिलाफ.... आबकारी एक्ट के तहत मगरलोड पुलिस ने की कार्यवाही.......।

 


धमतरी- पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये हैं।



थाना मगरलोड पुलिस के द्वारा होटल,ढाबा चेकिंग की कार्यवाही  करने पर मगरलोड क्षेत्र में ढाबा संचालकों द्वारा ढाबा में कुछ लोगो को बैठाकर शराब पीने के लिए अवैध रूप से पानी डिस्पोजल चखना सुविधा उपलब्ध कराते हुये शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।

नाम आरोपी -01. राधेश्याम साहू पिता ओमप्रकाश साहू निवासी बेलरदोना।

02.धमेन्द्र निषाद पिता बहुर निषाद उम्र 40 साल निवसी मथुरा नगर मगरलोड।

03.टीकाराम मंडावी पिता दीवान सिंह मंडावी उम्र 44 साल निवासी मगरलोड के विरूद्ध थाना मगरलोड मे अपराध क्रमांक 152,153,154 / 22 धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कि गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत, सउनि.धनीराम नेताम, आरक्षक विरेन्द्र सोनकर, गोविंदा धृतलहरे , संतोष,सैनिक महेश सिन्हा धर्मराज निषाद का रहा विशेष योगदान रहा ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads