ओजस्वी विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत...स्वामी विवेकानन्द जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन- विजय देवांगन - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

ओजस्वी विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत...स्वामी विवेकानन्द जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन- विजय देवांगन

 


धमतरी-रत्नाबांधा कालेज मोड़ पास स्थित युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह एवं पार्षद गण द्वारा माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी सुविचारों का समागम रहे है अपने विचार धारा से सबको प्रेरित किये है। उन्होंने कहे थे उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगो को प्रभावित किया वह विद्ता और प्रेरणा के बड़े श्रोत माने जाते है। स्वामी विवेकानंद जी का शिकागो में दिया भाषण आज भी सबके बीच प्रसिद्ध है जहां उन्होंने भारत व सनातन धर्म का इतनी संवेदनशीलता व गहराई से प्रतिनिधित्व किया था। जिसे आज भी हम सब गौरवान्वित महसूस करते हैं।

सभापति अनुराग मसीह ने कहा स्वामी विवेकानंद जी अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली और तर्कयुक्त विचारों से किसी के भी सोचने का नजरियां बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता है। 

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य-राजेश ठाकुर,केन्द्र कुमार पेंदरिया,भूपेश साहू,रामायण महेश्वरी,नरोत्तमयादव,कुलदीप,कमलेश साहू,सोमनाथ,गिरवर ,नारायण साह, उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer