पर्यटन स्थल गंगरेल डेम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...पुलिस विभाग....जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास.....। - state-news.in
ad inner footer

पर्यटन स्थल गंगरेल डेम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...पुलिस विभाग....जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास.....।

 



धमतरी:- छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप आज अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के नेतृत्व में आज पर्यटन स्थल गंगरेल डेम में योगा अभ्यास का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।


पुलिस जवानों ने योग के आसनों को समझा और योग क्रिया का प्रदर्शन किया । शरीर, मन और आत्मा को हर स्तर पर स्वस्थ रहने के लिए योग का विशेष महत्व है। इनकी ऐसी कई विधियाँ हैं, जिनका नियमित अभ्यास करके व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ एवं निरोगी बने रह सकता है। 

बीच बीच में परेड के स्थान पर योग का आयोजन किया जाता है। ताकि जवान स्वस्थ एवं निरोगी रहें।

इस योग शिविर मे पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.एवं उप पुलिस अधीक्षक (एस. जे.पी.यू.) भावेश साव,जल संसाधन विभाग के अधिकारी पलाडिया सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए,रक्षित निरीक्षक के.देव राजू ,निरीक्षक विनोद कतलम एवं सूबेदार रेवती वर्मा एवं रक्षित केंद्र धमतरी सहित जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads