दो सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गरियाबंद ने निकाली रैली - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

दो सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गरियाबंद ने निकाली रैली


 दो सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गरियाबंद ने निकाली रैली

कर्मचारी एवं अधिकारियो के हडताल से अधिकांश कार्यालय रहें बंद, स्कूल में बंद जैसे हालात

 छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा एवं महासचिव बसंत त्रिवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 29 जून 2022 को 02 सूत्रीय प्रमुख मांगो को लेकर जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में महारैली निकाल कर जिलाधीश गरियाबंद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया है। जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक विभिन्न विभागों मे ंकार्यरत समस्त कर्मचारी अधिकारी अपनी जायज मांगो को लेकर लगातार राज्य सरकार से मांग करते आ रही है। लेकिन सरकार द्वारा सभी मांगो पर मौन चुप्पी साधे हुए कर्मचारी अधिकारियों के धैर्य की परीक्षा लिया जा रहा है। सरकार निरकुश सा व्यवहार कर रही है जिससे कर्मचारियो अधिकारियो मे काफी रोष व्याप्त है कलम रख मशाल उठा चरणबद्ध आंदोलन मे ंप्रमुख रूप से दो सूत्रीय मांग केन्द्र सरकार के समान देय तिथि से 34ः महंगाई भत्ता, एरियर्स सहित एवं सावते वेतनमान अनुसार गृहभाडा भत्ता  राशि को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन लगातार सरकार को अवगत कराते व मांग करते आ रही है।  पूर्व में राज्य सरकार सत्ता में आने के पूर्व अपनी जन घोषणा पत्र ‘‘ दूर दृष्टि पक्का इरादा कांग्रेस करेगी पूरा वादा ’’ के माध्यम से कर्मचारी अधिकारियों से विभिनन वादे किये थें जो कि आज तक पूर्ण नही ंकिया गया है। चरणबद्ध आदोंलन के द्वितीय चरण में दिनांक 29 जून 2022 को जिला मुख्यालयो में विभिन्न संघठनो जिला पदाधिकारी समस्त सदस्यगण 01 दिवसीय अवकाश लेकर भारी संख्या में जिला मुख्यालयो ंमे इकट्ठा हुए एवं  महारैली के माध्यम से जिला कलेकटर को माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के नाम ज्ञापन सौपा गया है। धरना स्थल रावन भाठा दशहरा मैदान में सुबह 11 बजे से हजारो की संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित होकर अपनी मांगो को लेकर धरना दिया गया व दोपहर 03 बजे रायपुर - गरियाबंद - देवभोग मुख्यमार्ग से होते हुए संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद परिसर में महात्मा गांधी के मुर्ति के समक्ष जिला प्रमुख को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया है। आयोजित धरना एवं महारैली के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न संघठनो0

 के प्रमुख एवं सदस्य शामिल हुए जिसमे प्रमुख रूप से ,एम आर खान छुरा सयोजक संतोष साहू छ.ग डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, लखन साहू छ.ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शिवेश शुक्ल सुनील यादव जी लोकेश्वर सोनवानी छ.ग. कर्मचारी कंाग्रेस, जितेन्द्र ठाकुर छ.ग. शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ छबिसिंग छ.ग. राज्य कर्मचारी संघ एन.के.वर्मा छ.ग. शिक्षक संघ मिश्री लाल तारक छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, टंकेश्वर नेगाम छ.ग. लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, उमाशंकर साहू छ.ग. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, पटौती जी छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, डोमार सिंह छ.ग. वन कर्मचारी संघ, युगल किशोर साहू  छ.ग. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ संजय एक्का छ.ग. अजा, जनजाति, अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) प्रशांत दुबे छ.ग राजस्व निरीक्षक संघ, मनोज खरे छ.ग. राजस्व पटवारी संघ , प्रदीप शर्मा छ.ग. व्याख्याता संघ, प्रदीप मिश्रा नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ, हितकारणी देवांगऩ छ.ग. पर्यवेक्षक संघ, डी के पड़ौती छ.ग. स्वास्थ्य संयोजक संघ, दिपेश साहू छ.ग. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, चन्द्रहास श्रीवास छ.ग. अनियमित कर्मचारी संघ, जीतेश गजभिये छ.ग. सहायक विकास विस्तार अधिकारी/विकास विस्तार अधिकारी संघ, संजय महाडिक छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, कुमेन्द्र कश्यप छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन, अनुज ठाकुर प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ, पन्ना लाल देववंशी छ.ग. लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, अशोक भट्ट छ.ग. वन राजपत्रित अधिकारी संघ, अमृत साहू छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, शिवेश शुक्ला, लाला राम साहू सुभाष मिश्र के साथ सभी संघठनो के सम्मानीय सदस्यगण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer