जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की अहम बैठक सम्पन्न....अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के आह्वान पर नए कार्यकारिणी का गठन.....रोटेशन पद्धति से नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष बने रंजीत छाबड़ा, संरक्षक बने देवेन्द्र मिश्रा....। - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की अहम बैठक सम्पन्न....अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के आह्वान पर नए कार्यकारिणी का गठन.....रोटेशन पद्धति से नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष बने रंजीत छाबड़ा, संरक्षक बने देवेन्द्र मिश्रा....।


धमतरी:- आज लोहारसी रेस्ट हाउस में जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की अहम बैठक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के आह्वान पर आहूत की गई। जिसमें 1 साल का सुखद कार्यकाल संपन्न होने पर उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा करने का निवेदन संघ से किया।

देवेन्द्र मिश्रा ने आगे कहा कि जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ अपने bye-laws पर कायम है, जिसके अनुसार 1 साल के कार्यकाल के बाद रोटेशन पद्धति से नई कार्यकारिणी घोषित होनी चाहिए। जिसका संघ के सभी सदस्यों ने स्वागत किया और अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने मनोनयन करते हुए बताया कि अब आगामी कार्यकाल के लिए जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष के रूप में रंजीत सिंह छाबड़ा, संरक्षक देवेंद्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष राजू दीवान, उपाध्यक्ष रामेश्वर मरकाम, महासचिव सूरज साहू, सह सचिव विजय साहू, कोषाध्यक्ष अंकुर तिवारी, संगठन मंत्री सीपी सिन्हा, मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा, विधिक सलाहकार तल्लीन पुरी गोस्वामी और सदस्य गणों में माधवेंद्र हिरवानी, भोजराज साहू, राज गायकवाड, आर्यन सोनकर, दीपक साहू, विशेष आमंत्रित सदस्यों में सौम्या यादव, पूनम शुक्ला, अवधेश गुरु पंच, युवराज देवांगन होंगे। 


इस दौरान देवेंद्र मिश्रा ने अपने सफल कार्यकाल के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। तो नए अध्यक्ष रंजीत सिंह छाबड़ा ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer