हाथी के कुचलने से कमार महिला की दर्दनाक मौत....झोपडी को भी किया तहसनहस.....वन विभाग ने किया अलर्ट जारी......!
Saturday, May 14, 2022
Edit
MRS GROUP
धमतरी 14 मई 2022 । धमतरी जिले में आज सुबह एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।हाथी के इस हमले से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। हाथी ने धान और मक्के के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा कई घरों को भी तोड़ दिया है। हाथी के उत्पात को देखते हुए ग्रामीण डर गए। इसी बीच हाथियों ने फिर एक कमार महिला को कुचलकर मार डाला
जानकारी के मुताबिक महिला को कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि वनविभाग ने जंगल मे अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को हटा कर बस्ती खाली कराई थी। महिला ने वनविभाग की बात नही मानी थी, और अपनी झोपड़ी में ही रुक गई थी। अब घटना की सूचना मिलते ही वनविभाग के अफसर घटनास्थल के लिए रवाना हुए है। घटना दक्षिण सिंगपुर रेंज के कंपार्टमेंट 84 की है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 22 हाथियों का दल घूम रहा है।
Previous article
Next article