महिला शक्ति पुलिस टीम अपराध रोकने चला रही मुहिम..... जिला पंचायत धमतरी में पदस्थ महिलाओं के मोबाईल में कराया गया अभिव्यक्ति एप डाउनलोड....। - state-news.in
ad inner footer

महिला शक्ति पुलिस टीम अपराध रोकने चला रही मुहिम..... जिला पंचायत धमतरी में पदस्थ महिलाओं के मोबाईल में कराया गया अभिव्यक्ति एप डाउनलोड....।

 


धमतरी:-पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में शक्ति टीम प्रभारी रीना कुजूर के नेतृत्व में लगातार महिला एवं बालिकाओं को "अभिव्यक्ति एप" के संबंध में प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है।

  महिला अपराध की रोकथाम को लेकर धमतरी पुलिस कि शक्ति टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज,संस्था, शासकीय कार्यालयों में जागरूकता अभियान चला रही है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने अभिव्यक्ति ऐप तैयार किया है. अभिव्यक्ति ऐप से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी।

ऐप एसओएस फीचर या पैनिक बटन से लैस है,बटन दबाते ही यूजर के पास तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी।

अभिव्यक्ति ऐप के जरिए पुलिस के पास महिलाएं कहीं से भी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। 

शक्ति टीम ने अभिव्यक्ति ऐप इस्तेमाल करने के बारे में स्कूल, कॉलेज जाकर मौजूद छात्राओं को सतर्कता संबंधी जानकारी दे रही है।

इस बीच छात्राओं को पुलिस सहायता के नियम संबंधी पॉम्पलेट भी बांटा जा रहा है, ताकि उन्हें कानून की जानकारी हो सके।

जिसमें आज जिला पंचायत धमतरी के कार्यालय पदस्थ महिलाओं को धमतरी पुलिस के शक्ति टीम ने अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई।

यह ऐप छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं की जागरूकता और उनकी शिकायतों को सुनने के लिए बनाया गया है।

शक्ति टीम द्वारा बताया कि सबसे पहले प्लेस्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप साइन इन और मोबाइल नंबर से डाउनलोड किया जा सकता है, प्रक्रिया पूरी करने के बाद ओटीपी आएगा, ओटीपी से ऐप वेरिफाई होगा।

शक्ति टीम ने जिला पंचायत धमतरी कार्यालय में पदस्थ महिलाओं को जागरूक करते हुए महिलाओं के अपराध के बारे में बताया, कि किस तरह महिला अपराध होने पर अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से समाधान किया जा सकेगा, यह ऐप बहुत ही अच्छा है. इसकी जानकारी हम दूसरों को भी देंगे, ताकि महिला संबंधी होने वाले अपराध का तुरंत समाधान हो सके।

उक्त  जागरूकता कार्यक्रम में  शक्ति टीम कि महिला आरक्षक तनुजा कंवर,केसर मंडावी,लक्ष्मी कुर्रे,कौशल्या गावडे,लक्ष्मी नांगवशी,महेश्वरी सिदार एवं जिला पंचायत धमतरी में पदस्थ महिलायें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads