गरियाबंद आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध कच्ची शराब बनाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध कच्ची शराब बनाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

गरियाबंद के पांडुका इलाके में आबकारी विभाग ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची शराब बनाने वाले दो लोगो को गिरफ्तार किया है। जिला आबकारी अधिकारी अलेख सिरदार के नेतृत्व में  आज आबकारी विभाग की टीम पांडुका क्षेत्र ने नागझर पहुँचकर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया इस दौरान टीम ने आरोपी नोहर राम साहू और आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया साथ ही इन आरोपियों से 15 हाथ भट्टी महुआ शराब और एक आरोपी दिनेश के पास से 10 लीटर कच्चा महुआ शराब जब्त किया गया साथ इनके पास से महुआ लाहन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) 34 (1) च 59 (क ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक टेक बहादुर कुर्रे, विजयेंद्र कुमार एवं दरस राम सोनी आबकारी मुख्य आरक्षक पोखराज शांडिल्य, अनिल सिंह आरक्षक चंदे लाल गायकवाड़, पीताम्बर चौधरी सैनिक पद्मन साहू, मिथिलेश सिन्हा, हेम बाई साहू, रामेश्वरी साहू, कामिनी सोनी वाहन चालक शैलेंद्र कश्यप, कुलेश्वर निषाद एवं गोवर्धन सिन्हा का योगदान सराहनीय रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads