छुरा- आईएसबीएम विश्वविद्यालय छुरा गरियाबंद मे 08 मार्च 2022, मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कला एवं मानविकी संकाय द्वारा महिला सशक्तीकरण विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।
छुरा- आईएसबीएम विश्वविद्यालय छुरा गरियाबंद मे 08 मार्च 2022, मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कला एवं मानविकी संकाय द्वारा महिला सशक्तीकरण विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।वेबिनार मे समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे स्थापित सशक्त हस्ताक्षर,अपने संघर्षों एवं अनुभवों को साझा किया। शोभा मंडावी, थाना प्रभारी छुरा, ने कहा कि समाज में महिलाओं का आज भी उत्पीड़न हो रहा है।जिसका सबसे बड़ा कारण महिलाओं में जागरूकता की कमी। डॉ.सांता मिश्रा सेवानिवृत्त प्राध्यापक मनोविज्ञान भूवनेश्वर ओडिसा ने महिला सशक्तीकरण के तंत्रिका मनोवैज्ञानिक और सामाजिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर अपना विचार व्यक्त किया। प्रतिमा शर्मा महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी नारायणपुर बस्तर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है, उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर के महिलाओं के समस्याओं के संदर्भ में अपना विचार साझा किया।डॉ.अनुराधा शुक्ला भारतीय विद्यापीठ इंजीनियरिंग कॉलेज मुबंई महाराष्ट्र ने सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए, स्त्री के विभिन्न रुपों को रेखांकित किया।डॉ. आरती मिश्रा हेमवतीनंदन बहुगुणा गढवाल विश्वविद्यालय उत्राखंड ने कहा कि भारतीय संविधान ने महिलाओं को पुरुषों के सामान अधिकार दिये।महिलाओं को अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए, स्वयं के साथ साथ परिवार और समाज के विकास में सहभागी बने।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद महलवार ने वेबिनार के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि महिला समाज की सरंचना करती इसलिए महिलाओं का समाज में विशेष स्थान है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.बी.पी.भोल ने अपने संबोधन मे महिलाओं के प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि स्त्री आदिकाल से पूज्यनीय हैं। डॉ.राधा पांडे, प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ ने वेबिनार के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक भारत में महिलाएं समाज के किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है।महिलाएं अपने घर,परिवार के साथ साथ कार्य स्थल पर भी सतप्रतिशत दे रही हैं।सुश्री रुचि शर्मा (डिप्टी कलेक्टर) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा अपने संदेश में वेबिनार के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को शुभकामनाएं देते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।वेबिनार का फिडबैक देते हुए श्रीमती ममता देवांगन सहायक प्राध्यापक भूगोल स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद ने कहा कि सभी वक्ताओं को सुनना अच्छा लगा तथा हम सभी महिलाओं को आप लोगों के विचार सदैव प्रेरित करेगा कि जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं का सामना करते हुए आगे बढे।श्रीमती कविता भूपेन्द्र साहू, गृहिणी ने कहा कि उक्त वेबिनार से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।सुश्री स्वंयसिद्धा, शोधकर्ता ने कहा कि वेबिनार से स्पष्ट होता है कि महिला और पुरुष के बीच किसी भी प्रकार की असामानता नहीं होनी चाहिये। सुश्री विमला सोना राजकीय गीत प्रस्तुत किया। वेबिनार का निष्कर्ष डॉ.एन.कुमार स्वामी प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से इस जनजाति बहुल्य क्षेत्र के महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना बढेगी। वेबिनार के उप-संयोजक डॉ.संदीप कुमार साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सभी वक्ता अपने अपने क्षेत्रों में बडी उपलब्धि हासिल किये हुए है।वेबिनार का सफल संचालन,आयोजन सचिव डॉ.गरिमा दीवान ने किया।वेबिनार के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य डॉ. गिरधारी लाल लोधी,डायमंड साहू एवं खेमराज चंद्राकर तथा तकनीकी समिति के सदस्य प्रो. प्रीतम साहू, अश्विनी साहू एवं दिपेश निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वेबिनार संयोजक डॉ. भूपेन्द्र कुमार साहू ने सफल आयोजन के लिए सभी वक्ताओं एवं संकायों के सदस्यों तथा श्रोताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी आप सभी का सहयोग आपेक्षित हैं।वेबिनार मे विश्वविद्यालय के सभी संकायों के विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों के अलावा देशभर के अनेक विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षाविद् जुड़े।