प्रेमी जोड़े ने जहर का सेवन कर....जान देने की कोशिश... दोनो की हालत गंभीर.....जिला अस्पताल में इलाज जारी.....।
Tuesday, March 22, 2022
Edit
धमतरी- पंडरीपानी के जंगल में आत्महत्या करने के लिए दो प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। जहर का असर होने पर दोनो बेहोश होकर जंगल में ही गिर पड़े। इस दौरान जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीणों की नजर दोनो पर पड़े तुरंत इसकी जानकारी उनके माता पिता को दी।परिजन और ग्रामीणों के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनो का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम पंडरीपानी के ग्रामीण महुआ बीनने गांव के जंगल में गए थे.इस दौरान गांव के ही 17 वर्षीय मनेश्वर मरकाम और 18 वर्षीय परमेश्वरी यादव बेहोशी की हालत में मिले।
बताया जा रहा है कि दोनों की हालत अभी बयान देने की स्तिथि में नहीं है। दोनों ने जहर सेवन किया है। फिलहाल बयान नहीं दे पाने के कारण ख़ुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।
Previous article
Next article