एसपी प्रशांत ठाकुर द्वारा कल रात्रि में जला रहे होलिका दहन का पूरे शहर में घुम-घुमकर कर लिए जायजा....थाना प्रभारियों को भी पेट्रोलिंग करने के दिये निर्देश...।
धमतरी- एसपी प्रशांत ठाकुर कल रात्रि में स्वयं पेट्रोलिंग कर शहर के विभिन्न स्थानों में जला रहे होलिका दहन का जायजा लिए।
उपद्रवियों एवं असमाजिक तत्वों के उपर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए ताकि जिले के सभी नागरिक त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण मना सकें।
मकई चौक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से मिलकर जिले एवं शहर के पेट्रोलिंग के संबध में जानकारी लेकर शांति एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये।सभी पेट्रोलिंग वाहनों को लगातार अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग किये जाने के निर्देश दिये। शहर में प्रवेश कर रहे बड़े वाहनों को, शहर अंदर धीरे चलने कि समझाईस देने हेतु, यातायात पुलिस को निर्देश दिये
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति,उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य, उप पुलिस अधीक्षक रागिनी तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक के देव राजू थाना प्रभारी धमतरी भूनेश्वर नाग,थाना प्रभारी गगन वाजपेई,सायबर प्रभारी भावेश गौतम साथ रहे।