मोबाईल चोरी करने वाले युवक को साइबर सेल व नगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार....आरोपी से 2 नग मोबाईल बरामद - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

मोबाईल चोरी करने वाले युवक को साइबर सेल व नगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार....आरोपी से 2 नग मोबाईल बरामद

 



MRS 

GROUP

धमतरी- प्रार्थी ओम साहू पिता केश्वर साहू साकीन साकरा द्वारा स्कूल के सामने अपने प्लेजर गाड़ी के डिक्की में अपना एवं अपने भाई का दो नग मोबाईल रेडमी नोट-9 प्रो एवं रेडमी वाय-2 रख दिया था,जिसको कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी करके ले गया कि रिपोर्ट पर थाना नगरी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्र.161/21 धारा 379 भादवि. के तहत  पंजीबद्ध किया गया था। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह एवं एसडीओपी अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में पर साइबर प्रभारी एवं थाना प्रभारी नगरी द्वारा पतासाजी के लिए माकुल मुखबिर लगाया गया था। एवं सायबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य  का संकलन किया गया जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचा।

आरोपी टीकम कुमार कोसरे  पिता धनेश कोसरे उम्र 23 वर्ष ग्राम छिपली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिस पर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी से दो नग मोबाईल रेडमी नोट-9 प्रो एवं रेडमी वाय-2 कीमती जुमला 17000/- का आरोपी से बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी @ आरोपी टीकम कुमार कोसरे  पिता धनेश कोसरे उम्र 23 वर्ष ग्राम छिपली 

संपूर्ण कार्यवाही में सायबर प्रभारी निरीक्षक भावेश गौतम, सउनि.अनिल यदु, थाना नगरी से सउनि.नेहरू राम साहू, प्रआर. रामकृष्ण साहू,एवं सायबर से आर.कमल जोशी,आर.दीपक साहू, आर.मुकेश मिश्रा,आर.आनंद कटकवार का विशेष योगदान रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer