आजीवन सहयोग निधि संग्रहण को लेकर भाजपा मंडल की बैठक संपन्न ,आजीवन सहयोग निधि पार्टी के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण - चन्दूलाल साहू - state-news.in
ad inner footer

आजीवन सहयोग निधि संग्रहण को लेकर भाजपा मंडल की बैठक संपन्न ,आजीवन सहयोग निधि पार्टी के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण - चन्दूलाल साहू

 


गरियाबंद : - आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा मंडल गरियाबंद की बैठक सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में संपन्न हुई। अभियान के जिला प्रभारी पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, मंडल प्रभारी नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन तथा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके के मौजुदगी में संपन्न इस बैठक में अभियान को सफल बनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा कर रणनीति बनाई गई। 

इस अवसर पर पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने कहा कि पार्टी संगठन के सुचारू रूप से संचालन तथा पार्टी की आर्थिक सुचिता को मजबुत करने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक से अधिक सहयोग निधि संग्रहण करने का प्रयास करे। पार्टी कार्यकर्ताओ के अलावा आम नागरिको से भी पार्टी के विचारधारा और अभियान की महत्ता समझाते हुए उनके स्वेच्छानुसार धन प्राप्त करें। इस दौरान उन्होने अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक में अभियान के मंडल प्रभारी गफ्फु मेमन ने अब तक हुए संग्रहण निधि की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि संगठन से मिले लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होने बताया कि अभियान को सफल बनाने मंडल के सभी पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दी गई है। सभी के सामुहिक प्रयास से अभियान सफल बनायेंगे। इस अवसर पर बैठक में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके सहित सभी पदाधिकारियो ने अभियान को लेकर अपने अपने सुझाव रखे। बैठक में मौजुद सभी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने अपने स्वेच्छानुसार निधि देने की भी घोषणा की। 

इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, रिखीराम यादव, अनुप भोसले, विनोद यादव, आशीष शर्मा, मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा, धनंजय नेताम, आसिफ मेमन, परस देवांगन, युगल समदरिया, पारस ठाकुर, दीदनयाल सिन्हा, तनु साहू, पुष्पा साहू, सरिता साहू, लखनगिरी गोस्वामी, सीमा जांगड़े, रितेश यादव, सरिता झरिया, विनोद नेताम, बिसेलाल ध्रुव, राधेश्याम पटेल, हुलसी सोनवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads