BJP महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक पहुंची कुरुद....महिला मोर्चा सहित संयुक्त बैठक कर संगठनात्मक की चर्चा.......!
Wednesday, February 23, 2022
Edit
MRS GROUP
धमतरी 23 फरवरी 2022 । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक मंगलवार शाम 4 बजे, कुरुद कार्यालय पहुंची। यहां जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास के साथ महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं।
संगठन की मजबूती के लिए महिला मोर्चा को क्या करना है, इससे अवगत कराया। अभी हाल ही के दिनों में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किए गए धरना-प्रदर्शन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। भूपेश सरकार ने लाखों युवाओं को ठगा है हम किसी भी कीमत पर युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जागृति साहू, कार्यालय प्रभारी सुरेश अग्रवाल, जिला संयोजक सोशलमिडिया कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, मीडिया प्रभारी नेमीन सिन्हा, ममता साहू, कार्यालय मंत्री तुमेश्वरी ध्रुव, यमुना कंवर, विद्या शर्मा, बबिता देवांगन, संगीता सेन, चित्ररेखा टंडन, हेमीन कंवर, बुधवंतीन कंवर, दशोदा ध्रुव, धनेश्वरी ध्रुव, विशाखा ध्रुव, जया भोई, इंद्राणी बसोड़, सेवती बाई सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Previous article
Next article