जुआरियों पर एक्शन....बिरेझर पुलिस के बाद अब भखारा पुलिस की कार्रवाई.....सट्टा-पट्टी लिखने वाले 3 सटोरियों को किया गिरफ्तार....खारुन नदी के पास जमाया था डेरा.......! - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

जुआरियों पर एक्शन....बिरेझर पुलिस के बाद अब भखारा पुलिस की कार्रवाई.....सट्टा-पट्टी लिखने वाले 3 सटोरियों को किया गिरफ्तार....खारुन नदी के पास जमाया था डेरा.......!

 

MRS GROUP 

धमतरी 23 फरवरी 2022 :-  पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा जुआ,सट्टा पट्टी लिखने वालों/ संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु  समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं। जिस पर थाना भखारा क्षेत्र के भेलवाकुदा,टिपानी खारुन नदी के पास ग्राम तीन आरोपियों द्वारा सट्टा पट्टी लिख रहे है,की सूचना पर थाना प्रभारी भखारा एवं विशेष टीम द्वारा तत्काल मौक पर रवाना होकर ग्राम भेलवाकुदा, टिपानी खारून नदी के किनारे पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जिसमें

@आरोपियों के नाम@

(1) दीपक सिन्हा पिता पवन कुमार सिन्हा उम्र करीब 30 वर्ष निवासी निपानी थाना रानीतराई जिला दुर्ग

(2) सुरेश कुमार सिन्हा पिता पवन कुमार सिन्हा उम्र करीब 25 वर्ष निवासी निपानी थाना रानीतराई जिला दुर्ग

(3) अर्जुन यादव पिता सेवाराम उम्र करीब 23 वर्ष निवासी चारभाठा थाना रानीतराई जिला दुर्ग

तीनो से कुल जप्ती - 23,200/- रुपये नगद,सट्टा पट्टी लिखने व पैसों का हिसाब किताब नोट करने के लिए प्रयुक्त 01 रजिस्टर जिसमें लाखों रूपये का हिसाब किताब, डॉट पेन 03 नग व 03 नग एंड्रायड मोबाइल सेट आरोपियों द्वारा सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़े जिसके कब्जे से 03 नग मोबाइल टच स्क्रीन एन्ड्रॉयड का अनुमानित किमत 30000/- , तीन नग सट्टा पट्टी लिखा पन्ना को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना भखारा के

अपराध क्रमांक  53 /22 में  3000/-(तीन हजार)

अपराध क्र.54/22 में 17000/-,(सत्रह हजार)

अपराध क्र.55/22 में 3200/- (बत्तीस सौ रूपये) टोटल जुमला 23200/-(तेईस हजार दो सौ रूपये जप्त कर धारा 4(क) जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा संतोष जैन एवं थाना प्रभारी रुद्री विनय पम्मार, प्रधान आर० हरीश साहू व आर० भागवत खांडेकर,आर० अंशुल राव  सालुंके पुलिस लाइन से एवं थाना भखारा स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer