10 साल की मोहब्बत की अधूरी प्रेम कहानी....शादी के तैयारियों की बीच सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत.....जिस लड़की से की थी मोहब्बत.....उसी के साथ रिश्ते के बंधन में बंधने से पहले छीन गई खुशियां.......! - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

10 साल की मोहब्बत की अधूरी प्रेम कहानी....शादी के तैयारियों की बीच सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत.....जिस लड़की से की थी मोहब्बत.....उसी के साथ रिश्ते के बंधन में बंधने से पहले छीन गई खुशियां.......!

 


MRS GROUP 

बीजापुर 22 फरवरी 2022 : - बीजापुर में 10 सालों तक चली एक प्रेम कथा का दुखद अंत होना सबको खल रहा है.....छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में माओवादियों से लोहा लेने वाले देश के हीरो CRPF के जवान विजय मरपल्ली की सड़क हादसे में मौत हो गई....उनकी शादी बचपन की दोस्त के साथ 24 फरवरी को होने वाली थी। जवान अपनी शादी के कार्ड बांटने ही रिश्तेदारी में निकला था.. लेकिन सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद दम तोड़ दिया।

CRPF की बस्तरिया बटालियन के बासागुड़ा कैम्प में पदस्थ जवान की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है। कुछ दिनों पहले तक उसी घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के केसईगुड़ा नाम के गांव में रहने वाले सीआरपीएफ के 25 वर्षीय जवान विजय मरपल्ली की 24 फरवरी शादी होने वाली थी। फ़ोर्स से छुट्टी लेकर वह खुद रिश्तेदारों और परिचितों में अपनी शादी का कार्ड बांट रहे थे।

बीते 17 फरवरी को वे मद्देड़ गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर गिर गई। भोपालपट्टनम में प्राथमिक इलाज के बाद बीजापुर जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। यहां से परिजन उन्हें तेलांगाना के एनमाकोंडा लेकर गए, जहां इलाज के दौरान बीते 19 फरवरी को विजय ने दम तोड़ दिया। 

भाई विनोद मरपल्ली ने बताया कि तीन भाइयों में विजय मझला था। जिस लड़की से उसका पिछले 10 साल से अफेयर चल रहा था, उसी के साथ उसकी शादी 24 फरवरी को होनी थी। शादी से पहले बड़ी अनहोनी हो गई। विजय की होने वाली पत्नी और प्रेमिका रेश्मा यालम का बुरा हाल है। वह रोते हुए कहती है कि स्कूल के दिनों से ही दोनों को प्यार हो गया था। विजय ने मरपल्ली में अच्छा घर बनाने और अच्छी जिंदगी देने का वादा किया था। कई सपने दिखाए थे, लेकिन उसने वायदा तोड़ दिया और हरदम के लिए साथ छोड़ कर चला गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer