जिला चिकित्सालय का ओपीडी खुलने के समय में हुआ संशोधन....अब 1 मार्च से सुबह 9 से दोपहर 01 और शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा खुला.......!
Friday, February 25, 2022
Edit
MRS GROUP
धमतरी 25 फरवरी 2022:- शासन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय धमतरी में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) अब एक मार्च से 31 अक्टूबर तक सुबह नौ से दोपहर एक और शाम पांच से सात बजे तक खुला रहेगा। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि दवा वितरण, पैथोलॉजी एवं एक्सरे विभाग सुबह 8.30 से दोपहर एक बजे तक एवं शाम 4.30 से 6.30 बजे तक खुला रहेगा। उन्हांेने बताया कि सुबह के सत्र में 12.30 और शाम के सत्र में 6.30 बजे के पूर्व किसी भी परिस्थिति में पंजीयन (पर्ची बनाना) बंद नहीं रहेगा।
Previous article
Next article