पालिकाध्यक्ष गफ्फू मेमन ने जारी किया दो साल का लेखा जोखा, गिनाई उपलब्धियां - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

पालिकाध्यक्ष गफ्फू मेमन ने जारी किया दो साल का लेखा जोखा, गिनाई उपलब्धियां

 


गरियाबंद। पालिकाध्यक्ष गफ्फू मेमन आज अपने कार्यकाल के दो साल पूर्ण होने पर मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के कामकाज का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी और आगमी योजनाओं की रूपरेखा साझा की। 


प्रदेश में सबसे अधिक काम करने का दावा

पालिकाध्यक्ष गफ्फू मेमन ने दावा किया कि विपक्ष में होने के बावजूद भी उनके द्वारा प्रदेश में सबसे अधिक विकास कार्य किए गए है। उन्होंने बताया कि दो साल में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किये गए है। तकरीबन 3 करोड़ के विकास कार्य पूर्ण भी हो चुके है। 


विकास कार्यो का ब्यौरा

उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 92 लाख 30 हजार के सीसी रोड निर्माण कार्य, गार्डन, स्ट्रीट लाइट का काम किया गया है। 600 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। इसके अलावा नगर में साफ-सफाई और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने भविष्य में भी विकास कार्य निरंतर जारी रहने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि 1•59 करोड़ के काम जल्द ही शुरू होने जा रहे है। कार्यो की स्वीकृत हो चुकी है, राशि भी जारी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।


अधिक समय कोरोना काल मे गुजरा

उन्होंने कहा कि दो साल के कार्यकाल में अधिक समय तो कोरोना काल मे गुजर गया। जिसके चलते कई कार्य प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण विकास कार्यो की गति अवरुद्ध हुई है। फिर भी उन्होंने शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की भरसक कौशिक की है। उन्होंने अपने पार्षदों और स्टाफ का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। 


महिलाओ को जल्द बड़ी सौगात मिलने का दावा

पालिकाध्यक्ष ने शहर की महिलाओं के लिए जल्द ही बड़ी सौगात देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने सिविल लाइन में महिलाओं के लिए जल्द ही जिम शुरू करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिम के अलावा योगा सीखने की सुविधा भी शहर की महिलाओं को जल्द मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होगा पुरुषों को वहां जाना प्रतिबंधित रहेगा।


धूल मुक्त गरियाबंद का सपना, 

मीडिया से जानकारी साझा करते हुए उन्होंने गरियाबंद को धूल मुक्त करने की बात कही है। लेकिन इसमें आ रही परेशानियों की वात भी कही है। उन्होंने बताया कि शहर में सबसे अधिक प्रदूषण नेशनल हाइवे के कारण होता है। जिसे रोक पाना पालिका के अधिकार क्षेत्र में नही है। इसके लिए उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया है। लेकिन कोई सफलता नही मिली। उन्होंने छिंद तालाब को भी मैरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित करने की प्लानिंग की जानकारी दी है।


विपक्षियों पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास उनके खिलाफ कोई मुद्दा नही है उसके बाद भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए विपक्षी उनपर हमला बोलते रहते है। उन्होंने राज्य सरकार से भी पर्याप्त मात्रा में सहयोग नही मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा 25 करोड़ के विकास कार्यो का प्रपोजल राज्य सरकार को भेजा जिसे अब तक स्वीकृति प्राप्त नही हुई है। उन्होंने आगामी एक साल में शहर की तस्वीर बदलने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष सुरेन्द सोनटके, सभापति आसिफ मेमन, विष्णु मरकाम, गुलेश्वरी ठाकुर, वंश गोपाल सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि प्रह्लाद ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer