गैंगरेप का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे मामले से जुड़े दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
गरियाबंद के राजिम से बड़ी खबर है। जहाँ गैंगरेप जैसा संगीन अपराध करने वाले आरोपियों को राजिम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार किया है।
मामले की शिकायत पीड़िता ने दो दिन पहले राजिम थाने में दर्ज करायी थी। जिसमे पीड़िता ने बताया था कि वो शौच के लिए गयी थी। तभी आरोपीयों ने उसके हाथ पैर पकड़कर उसके साथ अनैतिक कृत्य किया।
जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी पुलिस ने राजिम के रहने वाले तिजेश सोनकर और शंकर सोनकर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहिं मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ नारायण सोनकर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी विकास बघेल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अरोपी पप्पू उर्फ नारायण सोनकर मामले का मुख्य आरोपी है। उस पर पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है वही तिजेश ओर शंकर पर उसका साथ देने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, उनि. रामेश्वरी बघेल सउनि छबिल टांडेकर प्र.आर. जीवन साहू आर. भुपेन्द्र प्रताप सिंह, टेमन दुबे, , तुलसी निषाद ,रेखराम, राजेश ध्रुव महिला आर. सालिका खुटे का उल्लेखनीय योगदान रहा।