जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने किया कृषि विभाग से 50% अनुदान पर 80 नैपसैक स्प्रेयर का वितरण - state-news.in
ad inner footer

जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने किया कृषि विभाग से 50% अनुदान पर 80 नैपसैक स्प्रेयर का वितरण


 आज  कृषि विभाग फिंगेश्वर द्वारा  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (ऑइल सीड) योजना अंतर्गत पौध संरक्षण यंत्र नेपसेक स्पेयर का अंचल के 80 कृषकों को वितरण किया गया। योगेश साहू जनपद  उपाध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कृषको को बताया कि कृषको को इसी तरह से शासन की हर योजना का लाभ भविष्य में मिलता रहेगा। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाता है। अंचल के कृषकों से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा जैविक कीटनाशक एवं जैविक खाद का उपयोग करें जिससे की भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है एवं भूमि बंजर होने से बचती है। जैविक खाद के लिए छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौधन न्याय योजना के तहत फिंगेश्वर विकासखण्ड में 29 गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कार्य सुचारु रूप से संचालित है। जो कि कृषकों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम एवं सुपर कम्पोस्ट 6 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कृषकों को समिति के माध्यम से उपलब्ध है।इसके उपयोग से कृषकों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।


कृषि विकास अधिकरी  के.के.साहू ने दी सलाह की किस प्रकार किस नोजल का प्रयोग कर रसायनिक दवा का छिड़काव कर किसान भाई रसायनिक दवा का उचित ढंग से कर सकते है प्रयोग। रसायनिक दवाओं के छिड़काव में नोजल एक अहम भूमिका निभाता है। कई किसान भाइयों को पता नही होता कि किस रसायनिक दवा के छिड़काव हेतु किस प्रकार के नोजल का उपयोग करना है रासायनिक दवा छिड़कवा के समय नोजल का उचित चयन दवा छिड़कांव का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। नोज़ल एक निर्धारित क्षेत्र पर होने वाले छिड़काव की मात्रा, छिड़काव की समानता, दवा की मात्रा को निर्धारित करता है।


होलो कोन नोज़ल (Hollow cone nozzles):-

आमतौर पर इस प्रकार के नोज़ल का उपयोग मुख्य रूप से कीटनाशक और फफूंदीनाशक दवाइयों छिड़काव के लिए किया जाता है। इस प्रकार के नोज़ल को हस्तचालित रूप से संचालित स्प्रे मशीन में उपयोग किया जाता है।


डबल स्विरल डुरो नोज़ल (Double Swirl Duro Nozzle):-

इसमें होलो कोन नोज़ल की तरह दो नोज़ल होते है, जिससे कम समय में ज्यादा क्षेत्र में छिड़काव किया जाता है, इसकी मदद से पत्तियों के ऊपरी और निचले सतह पर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है। विस्तृत रूप से छिड़काव के लिए इस प्रकार के नोज़ल को हस्तचालित रूप से संचालित स्प्रे मशीन में उपयोग किया जाता है।

फ्लैट फैन नोज़ल (Flat Fan Nozzle):-

इस नोज़ल का मुख्य रूप से खरपतवारनाशी या शाकनाशी दवा छिड़काव में उपयोग किया जाता है। खरपतवार पर छिड़काव करते समय मुख्य फसल को नुकसान से बचाने के लिए इस नोजल का उपयोग किया जाता है। रसायनों के बेहतर प्रभाव प्राप्त करने के लिए नोज़ल से बूंद का आकार थोड़ा बड़ा होता है। इस नोज़ल के प्रयोग से अधिक भू भाग पर दवाई का छिड़कवा पहुँचता है।


सिंगल स्वीवेल नोज़ल (Single swivel nozzles):-

यह नोज़ल तेज गति के साथ उच्च छिड़काव दर के लिए प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह चौड़े कोण के साथ अधिक क्षेत्र में छिड़काव करता हैं। इसे 0 - 180 डिग्री कोण के बीच उपयोग कर सकते है। फ्लड जेट नोजल (Floodjet nozzles):- ये उच्च छिड़काव दर और गति के लिए आदर्श हैं, क्योंकि यह एक चौड़े कोण के साथ छिड़काव करता हैं। आमतौर पर, फ्लडजेट द्वारा छिड़काव क्षेत्र फ्लैट-फैन प्रकार के समान नहीं होता है।


उक्त अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष  योगेश साहू जी,कृषि स्थाई समिति के सभापति जगदीश साहू जी, स्वक्षता समिति के सभापति आशाराम साहू जी,जनपद सदस्य नेमीचंद देवांगन जी, जनपद सदस्य श्रीमती नीरा साहू जी टीकम तारक जी एवं कृषि विकास अधिकारी के.के साहू, एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  के.आर.वर्मा, हरिशंकर सुमेर उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads