गरियाबंद-- बिना शादी माँ बन चुकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी का 11 साल किया इंतजार। प्रेमी ने प्रेमिका को एक नई कहानी बताकर शादी करने से किया इंकार । - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद-- बिना शादी माँ बन चुकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी का 11 साल किया इंतजार। प्रेमी ने प्रेमिका को एक नई कहानी बताकर शादी करने से किया इंकार ।

 


गरियाबंद। बिना शादी माँ बन चुकी प्रेमिका ने जीवन मे कई कठनाईयों का सामने करते हुए अपने प्यार के लिए प्रेमी का 11 साल इंतजार किया। मगर अब जब प्रेमी घर वापिस लौटा तो प्रेमिका के सारे सपने चूर-चूर हो गए। प्रेमी ने प्रेमिका को एक नई कहानी बताकर शादी करने से मना कर दिया। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देवभोग थानाक्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मामले की शुरुवात 2010 में उस समय हुई जब क्षेत्र के एक युवक भरत मरकाम को गांव की युवतीं से प्रेम हो गया। युवक ने शादी का प्रलोभन देकर प्रेमिका से शारीरिक सम्बंध बनाना शुरू कर दिया। 2011 में युवतीं गर्भवती हो गयी। भरत ने युवतीं से शादी करने की बजाय वह उसे छोड़कर भाग गया। 

प्यार में धोखा खा चुकी युवतीं के जीवन मे इसी के साथ कठनाईयों और परेशानियों का सिलसिला भी शुरू हो गया। मगर उसने हार नही मानी बल्कि डटकर सामना करने का फैसला लिया। कुछ दिनों बाद युवतीं ने एक बच्चे को जन्म दिया। दुर्भाग्यवश 2013 में वह बच्चा भी चल बसा। इसके बाद भी युवतीं अपने प्यार के इंतजार में दिन काटती रही। उसे विश्वास था कि उसका प्रेमी एक दिन जरूर आएगा।

भगवान ने एक दिन आखिर उसकी सुन ही ली। उसका प्रेमी हाल ही में गांव वापिस तो जरूर लौट आया मगर उसका ना हो सका। प्रेमी के वापिस लौटने पर प्रेमिका ने उसके घर पहुंचकर उसे अपनाने की याचना की मगर प्रेमी ने पहले ही शादीशुदा होने की बात कहकर शादी करने से मना कर दिया। 

सालों इंतजार और जीवन को समर्पित करने के बाद भी खुद को ठगा सा महसूस होने पर प्रेमिका ने प्रेमी भरत के खिलाफ देवभोग थाना में शिकायत दर्ज करा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी भरत मरकाम को शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads