ब्लाॅक कांग्रेस मैनपुर शहर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव नियुक्त, कांग्रेस कार्यकर्ताओ में उत्साह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू की उपस्थिति में मैनपुर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी घोषित
गरियाबंद मैनपुर - तहसील मुख्यालय में आज सोमवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर की कार्यकारणी घोषित किया गया, जिसमें मैनपुर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष का जिम्मेदारी आदिवासी युवा नेता रामकृष्ण ध्रुव को दी गई, रामकृष्ण ध्रुव को मैनपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताआें में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मैनपुर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष भावसिंह साहू कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे एंव जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर की उपस्थिति में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष भोला जगत ने मैनपुर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी घोषित किया है, जिसमें मैनपुर ब्लाॅक कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव को नियुक्त किया गया है, कोषाध्यक्ष टीकम सिंह कपील, उपाध्यक्ष हरचन्द्र ध्रुव जाडापदर, पुस्तम सिंह मांझी अमाड , गणेश राम नेताम गरहाडीह, प्रियंका कपील जिडार, चैनसिंह नेताम कोदोभाठ, नजीब बेग मैनपुर, हरिश्वर पटेल मैनपुर, महामंत्री कार्यालय प्रशासन नेयाल सिंह नेताम जाडापदर एंव महामंत्री रामसिंह नागेश नाहनबिरी, रामस्वरूप मरकाम छोटेगोबरा, धनेश्वरी नागेश मैनपुरकला, हेमंत नेताम जांगडा, रोशन राठौर फरसरा, संयुक्त महामंत्री सखाराम मरकाम कोकडी, हीरा ध्रुव इदागांव, अब्दुल जाकीर रजा मैनपुर, कैलाश नेताम गौरगांव, भानू नेताम गरहाडीह, हिमांशु रामटेके मैनपुर, तुलसी नागेश भाठीगढ, सचिव जोगेन्दु अरूण ठाकुर अमाड, दिपचंद ओटी कोयबा, जगदीश जगत इदागांव, गेंदलाल यादव मैनपुर, दामोदर सोरी कुल्हाडीघाट, भानू सिन्हा जांगडा, डोमार साहू हरदीभाठा, सह सचिव कैलाश तिवारी बम्हनीझोला, मनोज बघेल तौरेंगा, गजेन्द्र यादव हरदीभाठा, देवीसिंह कमलेश बरदुला कार्यकारणी सदस्य बंशीराम शोभा, मानसिंह कुसियारबरछा, दल्लु यादव जांगडा, धनमोतिन सोरी कुल्हाडीघाट, दशरथ राम बडेगोबरा, थानू पटेल मैनपुर, खोलूराम कोमर्रा कोनारी स्थायी आमंत्रित सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय नेताम, जनक ध्रुव, हेमसिंह नेगी, वली मोहम्मद धन्नाडी, नीरज ठाकुर तथा विशेष आमंत्रित सदस्य प्रकाश पटेल, बनसिंह सोरी, अशोक दुबे, खेदूराम नेगी, मनोज मिश्रा, जन्मजय नेताम, केशरी कश्यप, वंदना पटेल, सुन्दर कपील को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू के अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस सह सचिव चन्द्रशेखर शुक्ल छत्तीसगढ के सह प्रभारी, छत्तीसगढ प्रभारी चंदन यादव, के सहमति से ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष भोला जगत द्वारा नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत - रामकृष्ण ध्रुव
मैनपुर ब्लाॅक कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी द्वारा उन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है, उस जिम्मेदारी पर पुरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा श्री ध्रुव ने आगे कहा कि कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य किया जायेगा अधिक से अधिक लोगो को कांग्रेस पार्टी में जोडने के लिए उनके द्वारा प्रयास किया जायेगा, श्री धुव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ के भूपेश बघेल सरकार गांव गरीब किसानों के हित में लगातार अनेक जनकल्याणकारी योजनाए संचालित किया जा रहा है जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को योजनाआें का लाभ दिलायेंगे ।