6 साल से फरार बलात्कार व ठगी का स्थाई वारंटी केन्द्री अभनपुर से गिरफ्तार - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

6 साल से फरार बलात्कार व ठगी का स्थाई वारंटी केन्द्री अभनपुर से गिरफ्तार



 गरियाबंद। बलात्कार और ठगी के आरोप में 6 साल से फरार आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरोपी अप्पू राम रायपुर जिले की अभनपुर तहसील के केन्द्री गांव का निवासी है। राजिम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



मामले की अधिक जानकारी देते हुए राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि आरोपी अप्पू राम 6 साल से फरार था। आरोपी पर महिला से बलात्कार और ठगी का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर अरोपी के खिलाफ प्रकरण क्र 11/14 अपराध क्र 237/2013 भादवि की धारा 384,506,323,342,376,420,344 दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद से अरोपी फरार चल रहा था जिसे आज घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।

स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी राजिम, सहयोगी आर. 455 तुलसी निषाद, आर. 146 टेमन दुबे ,आर0 639 नकुल ढीढी ,आर0 745 कुलेश्वर धीवर, सैनिक 97 विक्की सोनी, का विशेष योगदान रहा ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer