कांग्रेसियो ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो साल के सफल अध्यक्षीय कार्यकाल के अवसर पर अस्पताल में फल बांटे और गौठान में किए वृक्षारोपण।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष मोहन मरकाम के दो साल के सफल अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेसियो ने शास.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर में इलाज के लिए भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया और समीपस्थ ग्राम जामगाॅव के गौठान में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियो ने श्री मोहन मरकाम के दो साल के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए,उन्हे शुभकामना संदेश प्रेषित किया और उनके नेतृत्व में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत की कामना की।
उपरोक्त कार्यक्रमों में गरियेबंद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भावसिंह साहू और उपाध्यक्ष राकेश तिवारी के साथ पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बंछोर,जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे,जिला महामंत्री जाकिर खान,गैंदलाल यादव, एल्डरमैन जीतेंद्र ठाकुर,कमलेश यदु, कृष्ण कुमार सिन्हा,नेहरू साहू (भसेरा),पीलू राम,लोकेश सिन्हा, ईश्वर ध्रुव,सेवक निषाद,राधेश्याम, और युवराज सिन्हा(बोरिद)आदि उपस्थित थे।