गरियाबंद : छजकां छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सन्नी मेमन, समर्थकों के साथ अमितेष शुक्ल की मौजूदगी में कांग्रेश प्रवेश किया - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद : छजकां छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सन्नी मेमन, समर्थकों के साथ अमितेष शुक्ल की मौजूदगी में कांग्रेश प्रवेश किया




गरियाबंद। जिले में छजकां को आज एक बड़ा झटका लगा। अजीत जोगी के कट्टर समर्थक एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्नी मेमन ने आज छजकां पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राजिम विधायक अमितेष शुक्ल के समक्ष पार्टी में प्रवेश किया। अमितेष ने जिला कांग्रेस भवन में सभी को पार्टी कार्यालय में स्वागत किया। सन्नी के कांग्रेस प्रवेश के साथ ही जिले में नये सियासी समीकरण बनने शुरू हो गए है।


पार्टी ज्वॉइन करने के बाद सन्नी ने कहा कि वह कांग्रेस का पुराना सिपाही है। हालाकिं कुछ समय के लिए वह कांग्रेस से दूर हो गए थे लेकिन उनकी विचारधारा आज भी कांग्रेस से मिलती है। जोगी कांग्रेस के बारे में ज्यादा कुछ ना बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीते समय को भूलकर आगे बढ़ने का समय आ गया है। कांग्रेस अब उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौपेंगी उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे।



विधायक अमितेष शुक्ल ने भी सन्नी के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दरवाजे युवाओं के लिए हमेशा खुले है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही युवाओं  की आवाज बुलंद कर सकती है। उन्होंने कहा कि सन्नी एक युवा नेता है, उनके पास युवाओं के साथ मिलकर काम करने का लंबा अनुभव है। उनके इस अनुभव का लाभ कांग्रेस पार्टी को अवश्य मिलेगा।


बतादे कि सन्नी मेमन अजीत जोगी के कट्टर समर्थक रहे है। छजकां गठन के बाद वे भी कांग्रेस छोड़कर जोगी के साथ चले गए थे। लेकिन एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है। जोगी कांग्रेस में जाने से पहले भी वे युवा कांग्रेस का हिस्सा रह चुके है। उनके कांग्रेस प्रवेश के बाद कई नये सियासी समीकरण बनने शुरू हो गए है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads