गरियाबंद : पूर्व सांसद पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया,पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद : पूर्व सांसद पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया,पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ

 


पश्चिम बंगाल में 2 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद जो हालात निर्मित हुए है। जिस तरीके से ममता बनर्जी की टीएमसी और उसके कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए है, लगातार बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को आग के हवाले किया जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। पूरे बंगाल में अराजकता का माहौल व्याप्त है। जिसे देखते हुए आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर गरियाबंद जिले के राजिम में भी भाजपा के पूर्व सांसद अपिव के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, भाजपा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने अपने घरों के सामने कार्यकर्तओं के साथ बंगाल में हो रहे हिंसा के खिलाफ अपना विरोध जताया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया 

वहिं गरियाबंद भाजयुमो जिला अध्यक्ष डॉ योगिराज माखन कश्यप ने भी अपने घर के बाहर तख्ती लेकर बंगाल में हो रही हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं से हो रहे अत्याचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया

भाजपा पूर्व सांसद चंदूलाल साहू और भाजपा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी द्वारा फैलाए जा रहे हिंसा और अराजकता पर कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा राजनीतिक हिंसा का तांडव शुरू कर दिया गया है। लोकतंत्र के स्थान पर ख़ूनतंत्र हावी हो चुका है। ममता बनर्जी बंगाल में शांति कायम रखें क्योंकि जिस तरीके के हालात बंगाल में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने निर्मित किया है। ये कतई स्वस्थ राजनीति का परिचायक नही है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा,चंदन साहू महामंत्री, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, भाजपा नेता आशीष शिंदे, भाजयुमो राजिम मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत मौजूद रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads