ममता के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुखफोन में परिजनों से चर्चा बाँधा ढाढस - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

ममता के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुखफोन में परिजनों से चर्चा बाँधा ढाढस

 

गरियाबंद - महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ममता राठौर के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख व्यक्त किया है। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती राठौर के परिजनों से दूरभाष में चर्चा कर उनका ढाढस बांधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती राठौर का निधन कांग्रेस परिवार के अपूरणीय क्षति है, वह एक एक सच्ची कांग्रेस योद्धा थी जो हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रही। कांग्रेस को मजबूत करने पूरी कर्मठता के साथ अपनी सेवा दी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती राठौर के निधन से वे काफी दुःखी है, परंतु विधि के विधान के आगे सब नतमस्तक हैं। मेरी संवेदना पूरे परिवार के साथ है। 


ज्ञात हो कि असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद श्रीमती राठौर के स्वास्थ्य मे लगातार गिरावट आ रही थी, मंगलवार को साँस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 


श्रीमती राठौर के निधन की सूचना मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक विज्ञप्ति जारी कांग्रेस की ओर से दुख व्यक्त किया था, जिसके बाद देर रात प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू ने मुख्यमंत्री बघेल की चर्चा श्रीमति राठौर के पति एवं कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष ओम राठौर से कराई। जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू ने बताया कि मंगलवार शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से उन्हें मुख्यमंत्री से चर्चा करने की जानकारी मिली थी।

इधर मुख्यमंत्री के अलावा जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद फूलो देवी नेताम सहित कांग्रेस के अन्य मंत्री विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भी परिजनों से चर्चा कर दुःख व्यक्त किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer