गरियाबंद : सरकारी कर्मचारी की पेड़ पर लटकी मिली लाश, मातम में बदली होली की खुशियां - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद : सरकारी कर्मचारी की पेड़ पर लटकी मिली लाश, मातम में बदली होली की खुशियां

 


गरियाबंद। गरियाबंद जनपद कार्यालय में पदस्थ हेमलाल जाधव (48 वर्ष) की लाश सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली। जानकारी मिलते ही सिटी कोतवली मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। मामला खुदकुशी का है या हत्या का फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है। नागाबुड़ा निवासी मृतक के घर पर होली की खुशियां मातम में बदल गयी।

मिली जानकारी के अनुसार हेमलाल कल शाम 5 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। उसके बाद घर नही लौटा। देर रात तक वापिस नही लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। मगर कही पता नही चला। सुबह उसकी लाश गांव से 2 किमी दूर गुजरा रोड पर सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकी मिली। 

घटना की जानकारी सिटी कोतवली को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। वही घरवालों ने भी किसी प्रकार का परिवारिक विवाद नही होने की बात कही है। 

ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर त्यौहार के दिन हेमलाल को ऐसा कदम उठाने पर क्यों मजबूर होना पड़ा। थाना प्रभारी वेदवती दरियो ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads